रामगढ़: रामगढ़ जिले के कोलपारा में सरहुल पूजा कमेटी का गठन, शोभा अध्यक्ष, कृष्णा सचिव और उत्तम कोषाध्यक्ष बने
रामगढ़ जिला अंतर्गत कोलपारा में सोमवार को 12 बजे ग्रामीणों ने बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 6 अप्रेल (सोमवार) को सरहुल पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सरहुल पूजा उत्सव की सफलता को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष शोभा मुंडा सचिन कृष्णा करमाली कोषाध्यक्ष उत्तम दास मुख्य संरक्षक जीतभन महतो को सर्वसम्मति से बनाया गया।