इटाढ़ी: बक्सर पहुंचे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री का हुआ भव्य स्वागत, मंत्री ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर उठाए सवाल
Itarhi, Buxar | Jun 18, 2026 भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। बक्सर पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि युवक का सोशल मीडिया पर दिखा व्यवहार उचित नहीं था, लेकिन पुलिस को कार्रवाई से पहले उसके आपराधिक इतिहास की पूरी जांच करनी चाहिए थी।