इंदौर: होलकर कॉलेज: 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, विधायक ने की बात
Indore, Indore | Jun 4, 2025 मंगलवार को होलकर साइंस कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल के पत्र का हवाला देते हुए तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 150 कर्मियों की सेवा समाप्त करने का आदेश निकाल दिया था इसे लेकर महाविद्यालय के कर्मचारी विरोध में उतर आए। बुधवार 4 बजे कॉलेज परिसर में प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने विधायक मधु वर्मा से मुलाकात की।