गावां: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, उच्च केंद्र रेफर
Gawan, Giridih | Apr 28, 2026 गावां थाना क्षेत्र के मदनी स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार की रात्रि ग्यारह बजे की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान मो अहसान आलम उम्र 40 पिता मो हसीन गावां थाना क्षेत्र के काला पत्थर निवासी के रूप में हुई है।