बाह: बटेश्वर मेले में पुरानी रंजिश के चलते दो दुकानदारों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल
बटेश्वर मेले में सोमवार शाम 5 बजे दो दुकानदारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई। लोहे की सरिया और कछुला से हुए हमले में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। यह घटना मेले में अफरा-तफरी का माहौल बना गई। घटना में शामिल सभी दुकानदार जैतपुर निवासी हैं।