प्रशासन एवं बाल विकास विभाग की तत्परता से शहर के वार्ड 46 में बाल विवाह रुकवाया गया
न्यायालय ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश
परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना रतलाम शहर क्र. 2 ने बताया कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम हेतु प्रशासन और महिला एवं बाल विकास की टीम ने एक बडी सफलता हासिल की है।
दिनांक 19 नवम्बर 2026 को देर शाम गोपनीय सूत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि रतलाम शहर के वार्ड 46 में नाबालिक का विवाह आयोजित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि और आयु संबंध दस्तावेजों लाडली लक्ष्मी योजना स्वीकृति पत्र एवं विद्यालय द्वारा जन्म दिनांक प्रमाणिकरण की जांच करने पर पाया गया कि बालिका की आयु निर्धारित वैधानिक उम्र 18 वर्ष से कम है।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Nov 21, 2026