धार: सागौर में AKVN कंपनी का विवाद: रास्ता बंद होने से ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Dhar, Dhar | Sep 24, 2025 सागौर में AKVN कंपनी का विवाद! पुराना रास्ता बंद, 50-60 ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन।बुधवार दोपहर 1:00 के लगभग सागौर स्थित ऑटो टेस्टिंग पर AKVN कंपनी द्वारा पुराने आम रास्ते को बंद कर दिया गया है। इससे नाराज़ आसपास के गांवों के करीब 50 से 60 ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।