धार: नवरात्रि में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर मिली 10 दिन की मासूम बच्ची, निर्दयी मां की बेरहमी
Dhar, Dhar | Sep 24, 2025 मानवता का एक मार्मिक दृश्य उस समय सामने आया जब धार शहर से इंदौर नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम पीपलखेड़ा में आज सुबह एक मासूम नवजात बच्ची सड़क किनारे मिली। यश टी स्टॉल के संचालक राजू भाई ने सुबह करीब 7 बजे बच्ची को देखा और तुरंत आसपास के ग्रामवासियों को सूचना दी।ग्रामीणों ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत महिला एवं बाल विकास विभाग और डायल 112 को खबर दी।