धार: मांडू में मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा, कैबिनेट बैठक में सरकार का बड़ा निर्णय, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी जानकारी
Dhar, Dhar | Sep 23, 2025 मध्यप्रदेश के पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक पहुंचना अब और आसान हो जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने मंगलवार को हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि यह सेवा PPP मॉडल के तहत निजी ऑपरेटर के द्वारा संचालित होगी। हेलिकॉप्टर संचालन को तीन सेक्टरों में बांटा गया हैं।