धार: धार पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने लगाया आरोप, कहा- मध्यप्रदेश में गौमाता की हालत कुत्तों से भी बदतर
Dhar, Dhar | Sep 23, 2025 प्रसिद्ध संत कम्प्यूटर बाबा ने गौ माता की दुर्दशा को लेकर न्याय यात्रा की घोषणा की है। यात्रा 7 अक्टूबर को होशंगाबाद से प्रारंभ होगी। इसकी तैयारियों के सिलसिले में कम्प्यूटर बाबा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर धार पहुंचे। धार में उन्होंने त्रिमूर्ति चौराहे पर स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।