धार: SP के निर्देश पर पुलिस ने 'मैं हूँ अभिमन्यु अभियान' के तहत गढ़ कालिका मंदिर में श्रद्धालुओं को किया जागरूक
Dhar, Dhar | Sep 23, 2025 धार में पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी के निर्देश में "मैं हूँ अभिमन्यु अभियान" के तहत धार पुलिस ने गढ़ कालिका मंदिर परिसर में अभिमन्यु सेल्फी प्वाइंट लाकर महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से "मैं बनुगा अभिमन्यु" की शपथ दिलाई गई।