मटिहानी: मटिहानी प्रखंड मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर, बीआरसी भवन और थाना के पास, शौचालय की टंकियों के ढक्कन टूटे
मटिहानी प्रखंड मुख्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर बीआरसी भवन और थाना के समीप शौचालय की टंकियों के टूटे ढक्कन हादसे को न्योता दे रहे हैं. दोनों स्थानों पर टंकी का ढक्कन टूटने से गहरी खाई बन गई है. इससे इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.