चन्द्रपुरा: बोकारो झरिया ओपी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सुरक्षा कैमरे अनिवार्य
बोकारो जिले के बोकारो झरिया ओपी थाना परिसर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को 5 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष कुमार ने की। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक दिशा-निर्देशों के पालन पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने...