मड़ावरा: मड़ावरा के हंसारी तिराहे के पास बाइक असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
मड़ावरा के हंसरी तिराहे के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे वाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति की हालत गंभीर पाए जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया