गिद्दी सी से वसादी कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर रविवार को 2:00 बजे दिन में उसे समय अफरा तफरी मच गई, जब लोगों ने एक संदिग्ध महिला को बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला पास की एक जनरल स्टोर दुकान के आसपास घूम रही थी, जहां दो बच्चे मौजूद थे। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला बच्चों को काफी देर तक ध्यान से देख रही थी। जिससे लोगों कोसंदेह हुआ।