शिवपुरी नगर: गुना-शिवपुरी फोरलेन हाईवे पर भोपाल से दबोह जा रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
खुशी शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया की वह जाखोली थाना दबोह के रहने वाले हैं। एवं भोपाल में पानी पुरी का काम करते हैं। आज वह अपने पति नेपाल और नन्द आशिकी के साथ बाइक से भोपाल से अपने घर जा रहे थे। तभी गुना शिवपुरी हाईवे पर रोंग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।