सहाड़ा: गंगापुर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि सहाड़ा निवासी महेंद्र पुत्र पारसमल सुराणा ने जुलाई 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सांगास चौराहे के पास से होटल से उसका ट्रैक्टर रात्रि के समय चोर चुरा ले गये। इस मामले में भगवती लाल उर्फ लोकेश, चेतन वैष्णव, राजकुमार जाट, भैरूलाल गुर्जर, बबलु वैष्णव व भरत बैरागी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।