*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा ने संभाला पदभार, अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई होगी प्राथमिकता*
चित्तौड़गढ़, 18 जुलाई 2026। नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह जोधा ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री जोधा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के अनुरूप संगठित अपराध, साइबर अपराध, अवैध खनन, भूमाफिया तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
श्री जोधा पूर्व में वर्ष 2015 से अगस्त 2018 तक चित्तौड़गढ़ में पुलिस उप अधीक्�
15 views | Chittorgarh, Rajasthan | Jul 18, 2026