जमुई: प्रोफेसर प्रदीप कुमार सिंह बने SPS महिला कॉलेज के नए प्राचार्य, लोगों ने फूल-मलाओं के साथ किया स्वागत
Jamui, Jamui | Apr 27, 2026 SPS यानि श्यामा प्रसाद सिंह महिला महाविद्यालय, जमुई के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुचिता उपाध्याय की सेवानिवृत्ति के बाद गांधी विचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। उस दौरान लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। बधाई देने के लिए सोमवार की शाम 4:00 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रही।