देहरादून: शिक्षा निदेशालय में कार्यशाला का आयोजन, छात्रों से तनाम मुक्त परीक्षा देने की की गई अपील
प्रदेश में 'उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद' की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। छात्रों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से, तनाव प्रबंधन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। शिक्षा महानिदेशक, झरना कमठान ने बताया कि, कार्यशाला से वर्चुअली जुड़े करीब 200 स्कूलों के छात्र मौजूद रहे।