देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कांग्रेस हंगामे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को घेरा
कांग्रेस हंगामा बाद प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाने वाला व्यक्ति पहले इस बात का प्रमाण दे नहीं तो मिथ्या आरोप लगाने वाले के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के बयान का पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने अभिव्यक्ति की आजादी का हनन करार देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान अमर्यादित और अपरिपक्वता है