उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया OPPO A5 Pro 5G मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।