बक्सर: इटाढ़ी रेलवे गुमटी के पास ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच
Buxar, Buxar | May 9, 2024 बक्सर स्थित इटाढ़ी रेलवे गुमटी के पास ट्रेन से कटकर 1 युवक की मौत हो गई। परिजनों को इसका पता 9 मई को सुबह लगा। मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के कंजर गांव निवासी गरीबान सिंह का पुत्र रामचंद्र सिंह जो पत्नी का दवा लेने के लिए बक्सर आया था, 8 मई को रात्री 10 बजे के करीब वह ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया।