बक्सर: नगर के गोलंबर पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे रात तक बड़े वाहनो का एनएच-नौ सौ बाइस पर रहेगा नो इंट्री, पहुंचने पर होगा जुर्मान
Buxar, Buxar | May 9, 2024 नगर के गोलंबर पर जाम की समस्या से अब राहत मिल सकती है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दिया है. वहीं विद्यालय के वाहनों को भी इससे राहत मिलेगी. बच्चे विद्यालय समय से जा सकेंगे. जाम से नगर वासियों को मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने नो इंट्री शुरू कर दिया है. जिसके बाद गोलंबर पर जाम से निजात मिलने की संभावना है.