बक्सर: जिले में वाहन जांच अभियान के दौरान वसूला गया ₹2 लाख 88 हजार 500 जुर्माना, विभिन्न मामलों में 8 लोग हुए गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 9, 2024 बक्सर जिला में पिछले 24 घंटे में लोकसभा चुनाव एवं अपराध नियंत्रण को लेकर जिला के सभी थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस द्वारा रात्रि में भी रोको टोको अभियान चलाया. पुलिस द्वारा चलाए गए वहां जांच एवं रोको टोको अभियान के दौरान कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें 3 वारंटी, 4 शराब सेवन, 1 शराब तस्करी में शामिल है.