खिलचीपुर: छापीहेड़ा क्षेत्र में जमकर हुई आतिशबाजी, धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार
छापीहेड़ा नगर में दीपावली रविवार कि शाम 7 बजे से धूमधाम से मनाया गया। शांतिपूर्ण माहौल में यह त्योहार संपन्न हुआ। दीपोत्सव के इस त्योहार पर सभी घरों में दीप जलाए गए। झालरों से घरों को रोशन किया गया। चारों तरफ रोशनी की जगमगाहट ही दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। शाम को शुभ मुहूर्त में देवी लक्ष्मी