पुपरी: बाजपट्टी विधायक रामेश्वर महतो ने बोखरा के खरका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया
बाजपट्टी विधायक रामेश्वर महतो गुरुवार को 12 बजे दिन में बोखरा के खरका उच्चविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के जर्जर भवन को देख इसे बनाने का आश्वासन दिया। वही प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।