मढ़ौरा: मढ़ौरा से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना हुई अनुमन इदरीसिया की टीम
मकेर के बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता के लिए मढ़ौरा से अंजुमन इदरीसिया की टीम सैकड़ों पौकेट राहत सामग्री लेकर रवाना हुई और वितरण किया गया। इस दौरान सोमवार की दोपहर तीन बजे संस्थान के जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन ने बताया कि आपदा के स्थिति में प्रभावित लोगों की मदद करना हम सभी की समाजिक जिम्मेदारी है।