गुन्नौर: कस्बा धनारी में स्थित डीपी यादव फार्म हाउस पर राष्ट्रीय परिवर्तन दल द्वारा आयोजित जनसभा में चुनाव को लेकर हुई चर्चा
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के कस्बा धनारी में स्थित डीपी यादव फार्म हाउस पर शनिवार शाम करीब 6 बजे राष्ट्रीय परिवर्तन दल द्वारा आयोजित जनसभा में पार्टी की भावी रणनीति संगठन विस्तार और चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के युवा अध्यक्ष गगन यादव के जन्मदिन के मौके गुन्नौर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।