धनौरा: गजरौला में महिला को बंधक बनाकर गलत काम कराने का आरोप, वीडियो वायरल, सीओ ने शुरू की जांच
मुरादाबाद जिले की निवासी एक महिला ने नगर में हाईवे किनारे स्थित एक मकान में उसे बंधक बनाकर गलत काम करवाए जाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार दोपहर पीड़िता ने इस बावत सीओ को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पीड़िता के मुताबिक मकान में गलत गतिविधियों का संचालन होता है। वहीं शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान का ताला लगा था।