देहरादून ट्रिपल मर्डर: रायपुर में दंपती और नौकरानी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी।
देहरादून के रायपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ मंगलवार को एक घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकरानी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड (ट्रिपल मर्डर) की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर बारीकी से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मामले की हर एंगल से गहन तफ्तीश कर रही है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhandpolice #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #raipur #viralvideo #Crime #Murder #SSP