टीकमगढ़: जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर अस्पताल चौराहे पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे
जिला अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने कलेक्टर से वेतन वृद्धि एवं अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की है कर्मचारियों का कहना है कि भी पिछले कई वर्षों से अस्पताल की सफाई व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन हर वर्ष वेतन वृद्धि,ईपीएफ एवं समय पर वेतन भुगतान जैसी समस्याएं बनी रहती हैं इसलिए जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा