शिवहर: राजकीय मध्य विद्यालय धनहारा में भीषण गर्मी में दो छात्र हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिला में इनदिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. लगातार तापमान 42℃ डिग्री के ऊपर जा रही है. जिससे आम लोगों का जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. आज डुमरी कटसरी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय धनहारा में भीषण गर्मी की चपेट में दो छात्र बेहोश होकर गिर गए हैं. जहां शिक्षकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसकी इलाज चल रही है।