भीलवाड़ा: शोभागपुरा में बजरी खनन की शिकायत करने पर होटल में बैठे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, सरपंच के बेटों सहित अन्य पर आरोप
भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र में बजरी खनन की शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सरदार नगर निवासी सत्यनारायण तेली पर सरपंच के साथ आए लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।