आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता के साथ छठ महापर्व की तैयारी में जुटे श्रद्धालु!
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर घाटों पर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। कहीं श्रद्धालु घाटों की साफ-सफाई कर रहे हैं, तो कहीं महिलाएं पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ छठी मैया की बेदी की लिपाई-पोताई में जुटी हैं।
हर तरफ भक्ति का माहौल है। घरों से लेकर घाटों तक छठी मैया के स्वागत की तैयारी चल रही है। यह सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, स्वच्छता, समर्पण और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम है। 🙏🌅
जय छठी मैया! 🙏
#छठमहापर्व #जयछठीमैया #लोकआस्था #सासाराम #रोहतास #chhathpujabihar
Sasaram, Rohtas | Nov 14, 2026