मंझनपुर: अड़हरा में हुई युवक की हत्या मामले में मंझनपुर सीओ ने बताया युवक का शव प्रयागराज के नवाबगंज से हुआ है बरामद
मंझनपुर सीओ सत्येंद्र तिवारी ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि महेश कुमार निवासी अड़हरा द्वारा 19 जून को थाना करारी पर अपने पुत्र विजय की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से पड़ोस के रहने वाले रंजीत को हिरासत में लिया गया है। उसके निशानदेही पर शव को प्रयागराज के नवाबगंज से बरामद किया गया है।