मंझनपुर: भाजपा पार्टी कार्यालय मंझनपुर में भाजपाईयों ने मनाया काला दिवस
भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया है। सन 1975 में कांग्रेस सरकार द्वारा 25 जून को इमरजेंसी का ऐलान हुआ था जिसकी याद में भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कौशांबी में भी काला दिवस मनाया है। मंझनपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम भी हुआ था।भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।