मंझनपुर: कच्चा मकान बनाकर अम्बावा पश्चिम में ग्रामीण कर रहे थे कब्जा, बुलडोजर से कार्रवाई कर सरकारी जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त
मंझनपुर तहसील के अम्बावा पश्चिम गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहे ग्रामीणो के घर गिरा कर कब्जा मुक्त कराया गया है। मंगलवार को बुलडोजर कार्यवाही नायाब तहसीलदार के साथ मिलकर राजस्व कर्मी ने की है। इस दौरान ग्रामीणो के आक्रोश को देखते हुए थाना की पुलिस भी बड़ी संख्या मे मौजूद रही। मामले में हिन्दू संगठन के नेताओ ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी।