मंझनपुर: मंझनपुर इलाके में 3 बदमाशों ने विवाहिता से किया गैंगरेप, विवाहिता को घर में अकेला देख जबरन घर में घुसे थे आरोपी
मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव की विवाहिता से उसके घर मे घुसकर बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बदमाशो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बदमाशो की तलाश व जांच शुरू कर दी है।