बिसवां: थाना थानगांव क्षेत्र के सोनबरसा गांव में चोरों ने दंपत्ति को कमरे में बंद कर लाखों का सामान किया चोरी
Biswan, Sitapur | Apr 11, 2026 थाना थानगांव क्षेत्र के सोनबरसा गांव में दंपत्ति को कमरे में बंद कर चोरों ने लाखों का सामान किया चोरी सोनबरसा गांव निवासी जसीम पुत्र वारिश अली ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, बीती शुक्रवार की रात चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। उस समय जसीम और उनकी पत्नी घर में ही मौजूद थे। पुलिस जांच कर रही है।