हथुआ: हथुआ में आरएसएस की प्रमुख जनगोष्ठी आयोजित, राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
हथुआ प्रखंड स्थित महारानी मैरेज हॉल में रविवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), गोपालगंज के तत्वाधान में एक प्रमुख जनगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में संघ के कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विजय जायसवाल उपस्थित रहे।