गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के रिश्तेदार के घर हमला, बच्चों के विवाद में हुई घटना
गया जिले के बारा गंधार गांव में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के रिश्तेदार सेंध मांझी के घर पर कथित तौर पर अपराधी तत्व के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि घर पर पथराव किया गया और सेंध मांझी की दो बेटियों वर्षा रानी और जयासुरूति के साथ मारपीट की गई। दोनों घायल बहनों को इलाज के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।