🔴 मुरैना के बानमौर इंडस्ट्रियल एरिया में जंगली जानवरों की दस्तक, व्यापारियों में मचा हड़कंप!
मुरैना। बानमौर औद्योगिक क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो जंगली जानवर दिखाई दिए। अचानक जानवरों को देखकर व्यापारी और फैक्ट्री कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक जानवर (लकड़बग्घा/हायना) को पकड़ लिया, जबकि दूसरा जंगली जानवर अभी भी क्षेत्र में मौजूद बताया जा रहा है।
घटना के बाद से व्यापारियों, कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से दूसरे जानवर को भी जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
⚡ बानमौर इंडस्ट्रियल एरिया में दहशत, दूसरे जंगली जानवर की तलाश जारी!
Morena Nagar, Morena | Nov 7, 2026