कसिया: दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, बेटे की स्थिति नाजुक, परिजनों में कोहराम, शादी की सालगिरह पर बच्चे संग कुशीनगर आए थे
कुशीनगर घूमने आए व्यक्ति के बाइक को कुशीनगर में फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमे पिता संग दो बेटे गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। जिसमें बाइक सवार अनिल राव 35 वर्ष पुत्र दरोगा राव निवासी भैसहा डुमरी टोला तहसील कसया जनपद कुशीनगर की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। 10 वर्षीय बेटे नमन राव की स्थिति नाजुक है, 8 वर्षीय बेटा कान्हा राव खतरे से बाहर है।