कसिया: सोहसा मठिया चौराहे पर दो आभूषण की दुकानों में भयंकर चोरी, खेत में मिली तिजोरी, लोगों में दहशत
कसया थाना क्षेत्र के सोहसा मठिया चौराहे पर स्थित दो आभूषण के दुकानों का शटर टूटा देख स्थानीय लोगों ने दुकानदारों को घटना की जानकारी दी। जब दुकानदार मौके पर पहुँचे तो देखे की बीती रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दुकान में रखी तिजोरी को उठा ले गये है। दोनों तिजोरी खेत मे टूटी हुई मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लोगो मे दहशत का माहौल है।