इटावा: सिविल लाइन क्षेत्र के नगला बाबा के पास पैदल जा रहे राहगीर को बाइक ने मारी टक्कर, बाइक सवार समेत दोनो घायल
Etawah, Etawah | Apr 1, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला बाबा के पास सोमवार रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे अपनी नाई की दुकान बंद कर घर की और पैदल जा रहे कैलाश चंद्र निवासी राजा के बाग से बाइक सवार संजू राजपूत निवासी हरदासपुरा टकरा गया। जिससे दोनो लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिया जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।