इटावा: शान्ति कॉलोनी में पारिवारिक लड़ाई में बहू ने जेठ को ईंट मारकर किया घायल, मेडिकल कराकर जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Apr 1, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में शांति कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार यादव पुत्र अजब सिंह यादव को पारिवारिक लड़ाई के चलते बहू ने ईट मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा, जहाँ से थाना पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय भेजकर मामले की जांच पड़ताल सुरु की।