इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में घर से नाराज होकर निकले बालक को खोजकर पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द
Etawah, Etawah | Apr 1, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के तुलसी अड्डा से 31 मार्च को प्रदीप कुमार का 10 वर्षीय बालक, हर्षित यादव उर्फ सूर्यांश घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की थी, पुलिस ने आज सोमवार को सकुशल बालक को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए सराहना की।