इटावा: सूखाताल में 2 दुकानों में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख, दुकानदार ने पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने की कही बात
Etawah, Etawah | Apr 1, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के सूखाताल में बीती रात 2 दुकानों में भीषण आग लग गयी। जिसमें दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया, सूचना मिलते ही जब पीड़ित दुकानदार जगजीत पुत्र सीताराम मौके पर पहुँचा, तो उसने वहां पर एक कुत्ते को घूमता देखा, जिसका मुँह बंधा देखा, जिसके कारण उसने पुलिस को लिखित तहरीर देकर 3 नामजद लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते, साजिशन आग लगाने का आरोप लगाया।