इटावा: कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को गिरफ्तार किया, ₹2,13,220 समेत अन्य सामान किया बरामद
Etawah, Etawah | Apr 1, 2024 कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते 7 जुआरियों को 2 लाख 13 हजार 220 रुपये सहित गिरफ्तार किया। मामले में बताया गया कि शहर कोतवाली पुलिस को गस्त के दौरान सूचना मिली कि रामलीला मंच के पीछे कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं, तभी पुलिस ने छापा मारकर 7 जुआरी कन्हैया, जिलानी, सत्यव्रत, सुधीर, संजू, पप्पू लाला और अभिषेक को 2 लाख 13 हजार 220 रुपये, ताश के पत्ते बरामद किया है।